मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिली कि राखड डेम के पास नीलगिरी बस्ती रामपुर कोरबा निवासी संतोष दास महंत नामक व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बिक्री करने पथर्रीपारा पैदल जा रहा है। इस सूचना के आधार पर उनि सुमनलाल पोया हमराह स्टॉफ सउनि राजेश तिवारी, आर. 483 जितेन्द्र सोनी, आर. 521 राकेश कर्ष, आर. 666 अर्जुन कंवर के साथ अंधरी दाई मंदिर के पास सी.सी. रोड पथर्रीपारा कोरबा में नीलगिरी बस्ती की ओर से अकेला पैदल आते एक व्यक्ति दिखा, जिसे रोका गया जो पथर्रीपारा की ओर भागने लगा जिसे दौड़ाकर पकडे जो अपने पास हाथ मे एक सफेद रंग का प्लास्टिक का थैला रखा हुआ था। जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम संतोष दास महंत पिता स्व. चरण दास महंत उम्र 35 वर्ष साकिन राखड डेम के पास नीलगिरी बस्ती रामपुर कोरबा का होना बताया। गवाहों के समक्ष आरोपी संतोष दास महंत के अधिपत्य में पाये गये एक सफेद रंग के प्लास्टिक के थैला की तलाशी लिये जाने पर उक्त थैला के अन्दर दो अलग अलग पैकेट कुल दो पैकेट भूरे रंग की पैकिंग टैप से पैक किया हुआ मिला, जिसके अन्दर मादक पदार्थ वनस्पति गांजा जैसा भरा हुआ पाया गया। जो गवाहों की मौजूदगी में कार्यवाही किया गया। आरोपी से 1 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाईन रामपुर में अप.क्र. 127/2024 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा के निर्देषन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा के मार्गदर्षन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुमनलाल पोया, सउनि राजेष तिवारी, आर जितेंद्र सोनी, आर. राकेष कर्ष, आर. अर्जुन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
