आरोप बर्दाश्त नहीं कर सकी मितानिन, गटक लिया जहर…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/गांव के चौपाल में किसी मसले को लेकर बैठक चल रही थी। इस दौरान दो युवकों ने मितानीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तानाकशी कर दी। यह बात मितानीन को नागवार गुजरी। उसने हताशे में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने पीड़िता का कथन दर्ज कर लिया है।

घटना कोरबा विकासखंड के ग्राम परसाखोला की है। गांव में अर्जुन सिंह राठिया निवास करता है। उसकी पत्नी रामायण बाई राठिया गांव में मितानीन का काम करती है। उसने बीते सप्ताह घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर ली । इसकी भनक परिजनों को तब लगी, जब उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे आनन फानन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर पीड़िता का कहना है कि वह महिला को प्रसव के लिए लेकर अस्पताल आई थी। वह प्रसुता को अस्पताल में छोड़ घर लौट गई थी। इसके दूसरे दिन गांव में युवक के एक युवती को ले आने के मामले में बैठक चल रही थी। बैठक में गांव के कई लोग मौजूद थे। वे आपस में चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक जयपाल सिंह और जयसिंह ने मितानीन पर अनर्गल आरोप लगाना शुरू कर दिया। वे गर्भवती महिला और मरीजों को अस्पताल में छोड़कर आ जाने की बात कहते हुए ताना मारने लगे। जबकि पीड़िता का कहना है कि वह पूरी इमानदारी से मितानीन के कार्य का निर्वहन कर रही है। उसे युवकों के अनर्गल आरोप बर्दाश्त नही हुआ। उसने जान देने की ठान ली। इसके लिए घर में रखे जहर का सेवन कर ली l

Nkh

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search