उघोग मंत्री लखनलाल देवांगन ने डिजनीलैंड मेला का किया उद्घाटन…..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा : शहर के महाराणा प्रताप चौक,बुधवारी बाजार के पास डिजनीलैंड मेला का 1 मई को विधिवत उद्घाटन वाणिज्य और उघोग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया. उघोग मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शहर में इस तरह का मेला लगने से शहर की रौनक बढ़ती है और बच्चे बड़े को अपने शहर में मनोरंजन एवं मेला का आनंद लेने का मौका मिलता है. मेला के आयोजक कुलदीप ताम्रकार ने बताया कि इस वर्ष डिज्नीलैंड मेला भव्य तरीके से लगाया गया है.

मुख्य आकर्षण हाइड्रोलिक झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस,मौत का कुआँ, ड्रैगन ट्रेन, छोटा बड़ा झूला है. विभिन्न राज्यों से लाए सामग्री, साथ ही बच्चों के भी खेलने की सामग्री लगायी गयी है. स्टॉल में कालीन, महिलाओं के लिए जूता चप्पल, फेमस अचार, ज्वेलरी व उडेन फर्नीचर के आलावा कई आइटम के साथ स्टॉल लगा है.

खाने पीने के लिए विशेष दुकान मिठाई, पाव भाजी एवं भेलपुरी सहित खाने-पीने के कई सारे स्टाल लगाए गए हैं. मेला शाम 4 बजे से रात 10:00 बजे तक होगा. मेला 45 दिनों तक रहेगा. इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, रवि चंदेल,प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार,सुशील गर्ग,कुलदीप ताम्रकार,शमशुद्दीन, गुप्ता जी,राजू,अशोक,आदि उपस्थित थें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search