*उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन का मैराथन दौरा, 6 वार्डों में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5


कोरबा। वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शनिवार को शहर के 6 वार्डों में मैराथन दौरा करते हुए नुक्कड़ सभा ली।
दर्री, बालको और कोसाबाड़ी मंडल के दो–दो वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा में अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे। रूमगढ़ा वॉर्ड के शिव नगर में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की अब मतदान में सिर्फ 2 दिन ही शेष रह गया है। 7 मई की सुबह सबसे पहले काम वोट देना जाना है। हम जितना वोट करेंगे उतना ही लोकतंत्र मजबूत होगा। आज 4 मई है, ठीक एक महीने बाद 4 जून को पूरे देश में कमल ही कमल खिलेगा। आप सभी देश को विकसित बनाने के लिए वोट देने जरूर जाएं।
वार्ड क्रमांक 50 के बीएमएस कार्यालय में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की आज हमारा देश सुरक्षित हाथों में है, किसी भी देश के लिए यह बहुत जररी होता है की वह कितना शक्तिशाली है। विश्व में भारत के एक– एक जनता का गौरव प्रधानमंत्री जी ने बढ़ाया है।


वार्ड क्रमांक 41 परसाभाठा में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोरबा में आपने कांग्रेस का राजपाठ देख लिया, कांग्रेस के नेताओं ने कोरबा को सिर्फ अवैध वसूली का अड्डा बना लिया था। यही वजह है की इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के एक भी बड़े नेता कोरबा विधानसभा की जनता के बीच प्रचार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। क्योंकि उनको पता है की अपने काले कारनामे पर जनता के जवाब का सामना वे नहीं कर सकते।


इसी तरह कोसाबाड़ी मंडल के वार्ड क्रमांक 29 पोड़ीबहार वॉर्ड में अधिक संख्या में नुक्कड़ सभा में शामिल हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा की अब पीएम आवास के लिए पट्टे की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीएम मोदी ने अपने संकल्प पत्र में इसे शामिल किया है। आने वाले 5 वर्षो में कोरबा शहर में हजारों पीएम आवास का निर्माण होगा।इस अवसर पर दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन, बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक तोमर, पार्षद लुक्की चौहान, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, पार्षद रितु चौरसिया समेत अधिक संख्या में कार्यकर्ता और आम जनमानस उपस्थित रहे।

आज 4 वार्डों में नुक्कड़ सभा लेगे मंत्री श्री देवांगन
शनिवार को मंत्री श्री देवांगन कोरबा मंडल के 4 वार्डों में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित करेगें। सुबह 11 बजे वार्ड क्रमांक 11 पानी टंकी के पास, दोपहर 12 बजे वार्ड क्रमांक 06 चित्रा टॉकीज के पास, दोपहर 3 बजे वार्ड क्रमांक 02 तुलसीनगर दुर्गा पंडाल के पास, शाम 4 बजे वार्ड क्रमांक 30 मानिकपुर उरावपारा के दौरे पर रहेगें।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search