एनकेएच हॉस्पिटल में कार्डियक फैसिलिटी मैं बढ़ोतरी, कैथ लैबोरेट्री की स्थापना, हर समय मिलेंगे डॉक्टर

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/औद्योगिक जिला कोरबा मैं मरीजों की आवश्यकता के हिसाब से स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार मैं काम हुए हैं। निजी चिकित्सा संस्थान मरीजों को ज्यादा सहूलियत देने को लेकर सक्रियता दिखाने में जुटे हुए हैं। कोसाबाड़ी मंगलम विहार स्थित एनकेएच हॉस्पिटल ने अब यहां कार्डियक डिपार्टमेंट को एडवांस किया है । समय के साथ ज्यादा फैसिलिटी उपलब्ध कराई गई है ताकि मरीजों को शीघ्रता से सुविधा का लाभ मिल सके।

सुपर स्पेशलिटी एनकेएच हॉस्पिटल ने अपने यहां विभिन्न बीमारियों से संबंधित उपचार की सुविधा मुहैया कराई है। ह्रदय रोगों से संबंधित चिकित्सा को लेकर किए गए अनुभव के आधार पर कार्डियक डिपार्टमेंट का सुविधा संपन्न किया गया है। हृदय से संबंधित चिकित्सा को व्यवस्थित किया गया है। बहुत जल्द हम आम लोगों को ह्रदय रोगों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी करने वाले हैं।

बताया गया कि एनकेएच हॉस्पिटल में कार्डियक डिपार्टमेंट के लिए 5 डॉक्टर की टीम उपलब्ध है जो 24 घंटे मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेगी।

बताया गया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय की बड़ी उपयोगिता होती हैं थोड़ी सी भी देरी होने पर मामले बिगड़ जाते हैं।

स्वाभाविक सी बात है कि जब स्थानीय स्तर पर ही मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी तो वह शहर से बाहर जाने से बचेंगे और समय के साथ साथ रुपए भी बचाएंगे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search