कोरबा: एसईसीएल में पदस्थ लगभग 350 कर्मचारी वोट डालने से वंचित रह गए हैं । प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयुक्त द्वारा माइक्रो आब्जर्वर में 450 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसमें से निर्वाचन आयोग ने 100 लोगों की ही सेवा स्वीकार की, जबकि 350 लोगों को वापस कर दिया गया। डाकपत पत्र के माध्यम से इन सभी कर्मचारियों को वोट डालना था। जानकारी के आभाव में सुबह जब यह वोट डालने मतदान केंद्र पहुंचे तब इन्हें निराशा हाथ लगी। मतदाताओं ने निर्वाचन आयोग से बैलेट पेपर में फिर से मतदान करने की अपील की है।
