कमला नेहरू महाविद्यालय को प्रदेश की श्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्था का पुरस्कार एनएसएस गतिविधियों मे…रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में किया गया सम्मानित

Thevoicesnews
Thevoicesnews
4 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। राष्टÑीय सेवा योजना के माध्यम से जागरुकता गतिविधियों में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए कमला नेहरू महाविद्यालय को प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ उच्च शिक्षण संस्था का पुरस्कार मिला है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सत्र 2022-23 के लिए कॉलेज की एनएसएस इकाई को यह सम्मान प्रदान किया गया। कॉलेज की ओर से यह पुरस्कार प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर, जिला संगठक वायके तिवारी व कार्यक्रम अधिकारी गोविंद उपाध्याय ने प्राप्त किया। यह सम्मान प्राप्त कर संस्था ने कोरबा को गौरवान्वित किया है, जिससे कॉलेज परिवार में हर्ष की लहर है।

पति की बेवफाई से परेशान पत्नी ने की खुदकुशी:3 महीने पहले हुई थी लव मैरिज

छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में कृषि विश्वविद्यालय की संगठन व्यवस्था में नवनिर्मित कृषक सभागार में 24 सितंबर को उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन की ओर से राज्य स्तरीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें कमला नेहरू महाविद्यालय कोरबा को श्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के रूप में चयनित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेसी, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ आर एस कुरील, राष्ट्रीय सेवा योजना के उप कार्यक्रम सलाहकार एवं क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार श्रोती के विशिष्ट आतिथ्य में स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें प्रदेश के राष्ट्रीय युक्त आठ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक जिला संगठक, कार्यक्रम अधिकारी तथा 1500 से अधिक रासेयो स्वयंसेवकों ने भाग लिया। विभिन्न विश्वविद्यालयों के स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के बाद अतिथियों ने कमला नेहरू महाविद्यालय की रासेयो गतिविधियों का बखान करते हुए कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर, रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी तथा कार्यक्रम अधिकारी जी एम उपाध्याय को श्रेष्ठ रासेयो संस्था के रूप में ? 20000 का चेक तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ रासेयो संस्था के रूप में राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने पर अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ मनोज सिन्हा, महाविद्यालय प्रशासन समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा उपाध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र पांडेय, सचिव सुरेंद्र लांबा, सह सचिव उमेश लांबा के साथ ही समिति के समस्त सदस्यों, महाविद्यालय के प्राध्यापकों कर्मचारियों, छात्रा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति द्विवेदी, रासेयो सलाहकार समिति के सदस्यों, एल्यूमिनी के पदाधिकारी सदस्यों व स्वयंसेवकों ने उपलब्धियां पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

स्वयंसेवकों में विवेक से समस्या के निदान का कौशल
राज्य योग आयोग के अध्यक्ष डॉ ज्ञानेश शर्मा ने प्रदेश भर के रासेयो अधिकारियों स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा की एनएसएस के युवाओं में नेतृत्व क्षमता तथा परोपकार की भावना होती है। विषम परिस्थितियों में भी अपने कौशल व विवेक से समस्या के निदान तथा बेहतर वातावरण निर्माण करने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह को उप कार्यक्रम सलाहकार तथा क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक कुमार श्रोती तथा राज्य रासेयो अधिकारी डॉ नीता वाजपेयी ने भी संबोधित किया।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search