कोरबा: विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने के साथ ही कोरबा शहर के पुलिस विभाग में नेतृत्व परिवर्तन का ऐसा असर हुआ कि पूरा विभाग मुतौद नजर आ रहा है। एसपी के रूप में जब से जितेंद्र शुक्ला ने कोरबा जिले की कमान संभाली है, यह पहली मर्तबा है जब इतने बड़े पैमाने पर गहनों, रूपयो को जप्त किया गया है । सट्टा के सौदागरों को भी सलाखों के पीछे भेजने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। अगली कड़ी में विधानसभा चुनाव की चुनौती को भी स्वीकार करते हुए कोरबा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में हाथी में केन लेकर एसपी जितेंद्र शुक्ला उपद्रवियों को कायदे का पाठ पढ़ना निकले। अपने मातहत अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च का नेतृत्व करते स्वयं एसपी जितेंद्र शुक्ला निकले।
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस पर बड़ी जिम्मेदारी है यही वजह है,कि पुलिस दिन रात मेहनत कर अवैध कार्य में लिप्त लोगों की धरपकड़ करने के साथ ही शहर की शांति व्यवस्था को कायम रखने के प्रयास में जुटी हुई है। रविवार को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश दिया,कि वे भयमुक्त होकर वोट डालें बिना किसी लालच और डर के। इससे पहले एसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को जरुरी समझाईश दी।
विधानसभा चुनाव कां शातिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है। खासकर पुलिस के कंधो पर यह जिम्मेदारी कुछ ज्यादा है। भयमुक्ति माहौल में मतदान करना पुलिस का सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी मंशा से पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को संदेश देने का प्रयास किया,कि लोकतंत्र के दस पर्व में वे बिना किसी डर के मतदान करें। फ्लैग मार्च से पहले एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कोतवाली थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने स्पीच दी। उन्होंने कहा,कि चुनाव को प्रभावित करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। चुनाव को भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने की जिम्मेदारी पुलिस पर कुछ ज्यादा ही है।
विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती यही वजह है,कि हर तरह का प्रयास उसके द्वारा किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है,कि कोरबा में विधानसभा चुनाव के तहत होने वाला मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करा लिया जाएगा।
आपको बता दें कि वर्ष 2003 बैच के आईपीएस जितेंद्र शुक्ला कोरबा से पहले 16वी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र नारायणपुर में पदस्थ थे कड़क स्वभाव के कारण ही ठीक चुनाव के पूर्व कोरबा के पूर्व एसपी को निर्वाचन विभाग ने किन्ही कारणों से हटाया था। जिसके बाद कोरबा जिले की कमान जितेंद्र शुक्ला के हाथों में सौंप गई है
