कोरबा– कोरबा में पिछले 18 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त्त हो गया है। नदी नाले उफान पर है। तापमान में काफी गिरावट आई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से प्रकृति की खूबसूरती बड़ गई है। पहाड़ बादलों से ढक गए है। वाटर फॉल की सुंदरता देखते ही बन रही है। मगर इस बीच ग्रामीणों की मुसीबत बढ़ गई है। चुइया ग्रामपंचायत का आश्रित गांव मुड़धोवा का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। दरअसल परसाखोला से बहने वाली नदी उफान पर है। पुल नही होने की वजह से नदी को पार करना मुश्किल हो गया है। चारो तरफ से नदी नाले से घिरे होने की वजह से गांव टापू में तब्दील हो गया है। सालो से पुल बनाने की मांग की जा रही है लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई पहल नहीं की गई।
