कोरबा: असामाजिक तत्व की सक्रियता जिले में काफी बढ़ गई है। आए दिन उनके द्वारा कई तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत इंडस्ट्रियल एरिया खरमोर में बीती रात कुछ लोगों ने एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 को दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
