कोरबा में दम घुटने के बाद 11 की हालत खराब:कमरे में सिगड़ी जलाकर सो रहा था परिवार, जहरीली गैस की चपेट में आया

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा में सिगड़ी जलाकर सो रहे एक परिवार के कुछ लोगों की दम घुटने से हालत बिगड़ गई। इसके बाद अन्य कमरे में सोए परिजन तुरंत सभी को इलाज क लिए विकासनगर चिकित्सालय ले गए, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुसमुंडा थाना अंतर्गत न्यू रेलवे कॉलोनी में निर्मला टांडी का परिवार रहता है। शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए निर्मला टांडी ने कमरे में ही सिगड़ी जलवायी थी। कुछ देर तक आग तापने के बाद सिगड़ी को कमरे ही रखकर सोने चले गए।

शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में ही सिगड़ी जलवायी थी।
शुक्रवार की रात ठंड से बचने के लिए कमरे में ही सिगड़ी जलवायी थी।

देर रात अचानक सिगड़ी से निकलने वाली जहरीली गैस की चपेट में आने से कमरे में सोए लोगों के आखों में जलन, सिर दर्द और उल्टियां होने लगी।चक्कर आने की समस्या को देखते हुए सभी को आनन-फानन में एसईसीएल के विकासनगर कुसमुंडा डिस्पेंसरी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

क्रिसमस के बाद भी परिजन रेलवे कॉलोनी में ठहरे हुए हैं।
क्रिसमस के बाद भी परिजन रेलवे कॉलोनी में ठहरे हुए हैं।

अस्पताल में दाखिल लोगों में साइबो सोनवारी, हिमांगी नायक, नमिता नायक, नंदिनी नायक, दो पुरूष सहित 11 लोग शामिल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।निर्मला टांडी ने बताया कि उसके घर क्रिसमस मनाने परिवार के लोग पहुंचे हुए थे। वहीं क्रिसमस के बाद भी परिजन रेलवे कॉलोनी में ठहरे हुए हैं।

देर रात अचानक कमरे में सोए लोगों के आखों में जलन, सिर दर्द और उल्टियां होने लगी।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search