खेत में मिली हाथी की लाश, करंट की चपेट में आने से मौत होने की आशंका, वन विभाग ने शुरु की जांच

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल में एक नर हाथी की मौत हो गई है। मेडरमरा काॅलोनी जाने वाले रास्ते में एक खेत में उसका शव पाया गया है। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कह पाने की बात कही है।

प्रदेश के रायगढ़ जिले में धरमजयगढ़ वन मंडल में एक दंतैल हाथी की मौत की खबर ने वन विभाग को सकते में डाल दिया है। मेडरमरा काॅलोनी जाने वाले रास्ते में मौजूद एक खेत में उसकी लाश पाई गई है। हाथी की मौत को लेकर तरह तरह की बात कही जा रही है। कुछ लोगों का कहना है,कि करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हुई है। हालांकि हमने वन विभाग के अधिकारियों से बात की तब उन्होंने बताया,कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। जब तक पीएम रिपोर्ट नहीं आ जाता कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पशु चिकित्सक की मौजूदगी में मृत हाथी का पीएम कराया जा रहा है जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search