चक्का जाम करना लोगों को पड़ा भारी,14 लोगों के ऊपर अपराध दर्ज, मामला मेडिकल कॉलेज के सामने चक्का जाम का

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा :- कोरबा सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो जाने के पश्चात उनके परिजनों सहित अन्य लोगों ने मेडिकल कॉलेज के सामने युवक की लाश को रखकर चक्का जाम कर दिया था, जिस पर मार्ग के दोनों और लंबी लाइन लग गई थी और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद भी लोगों ने चक्का जाम समाप्त नहीं किया और अपनी मांग पर अड़े रहे,

चक्का जाम होने के कारण आवागमन बाधित होने से सीएसईबी कॉलोनी निवासी के आवेदन पर सिविल लाइन थाना में 14 लोगों के खिलाफ के विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है,

आवेदन में बताया गया कि वह इलाज कराने जिला अस्पताल जा रहा था जहां चक्का जाम होने की वजह से कुछ लोगों द्वारा उसे अस्पताल नहीं जाने दिया गया एवं अपमानजनक शब्दों के साथ दुर्व्यवहार किया गया जिससे व्यथित होकर उन्होंने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में की है,

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search