चावलानी बने लखन के चुनाव प्रभारी, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। 17 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं जिनमें कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी चुनाव संचालक बनाए गए हैं। अशोक चावलानी को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कोरबा विधानसभा से भाजपा ने लखनलाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित किया है और वे लगातार क्षेत्रों के जनसंपर्क पर हैं। लखनलाल के चुनाव के संचालन की जिम्मेदारी इससे पहले भी अशोक चावलानी को मिल चुकी है जब वे कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़े थे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक चावलानी को संगठन का काफी लंबा अनुभव है जिसका लाभ निश्चित ही लखनलाल देवांगन को मिलेगा।

गरबा और डांडिया स्थलों में पुलिस की निगरानी , चौक चौराहों में भी अफसर व जवान तैनात, असामाजिक तत्वों पर गिरेगी कार्रवाई की गाज

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search