छठ मनाकर लौट रहा था परिवार, चालक को आई झपकी, कार भिड़ी खंभे से,बुधवारी मार्ग पर आज सुबह हुई घटना

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। बुधवारी बाजार मुख्य मार्ग पर एक कार सड़क से उपर डिवाइडर पर चढ़ने के साथ खंभे से जा भिड़ी। घटना में एक महिला घायल हुई है। चालक को झपकी आने के कारण यह घटना हुई। इसके साथ यहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई जिन्होंने पीड़ितों की सुध ली।
हमारे संवाददाता ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के आसपास बुधवारी मार्ग पर यह घटना हुई। जिसने आसपास के लोगों को हैरत में डाल दिया। पता चला कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर में रहने वाला एक परिवार छठ पर्व मनाने के लिए गुरुवार की शाम बांकीमोंगरा गया हुआ था। आज सुबह की पूजा के बाद इन लोगों की कोरबा वापसी हुई। रात्रि में जागरण ज्यादा होने के कारण उनके सामने मुश्किल थी। आज सबेरे कोरबा वापस होने के दौरान सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत चालक विजय रजक को अचानक झपकी आई और अगले क्षण कार डिवाइडर में चढ़कर खंभे से भिड़ गई। कार सवार एक महिला को चोट आई है जबकि बाकी लोग सुरक्षित हैं।


बेलगरी घाट पर चैन स्नेचिंग
उधर बालकोनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलगरी नाला छठ घाट पर पिछली शाम चैन स्नेचिंग की घटना हुई। अज्ञात आरोपी ने एक महिला को निशाना बनाया और उसके गले में मौजूद सोने की चैन छीन ली। महिला को पता चलने पर वहां हो-हल्ला मचा। पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search