छत्तीसगढ़ में बनेगी आपकी सरकार,जिले के चारों विधानसभा में बदलाव की बयार: विशाल केलकर..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/आम आदमी पार्टी ने 10 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है कोरबा विधानसभा से इस बार पार्टी ने विशाल केलकर पर भरोसा जताया है रविवार को तिलक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में विशाल केलकर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि जनता अपनी पीढ़ी सुधारने के लिए इस बार आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जीत दिला रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ में भी हर महीने हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके अलावा शिक्षा की गारंटी, स्वास्थ्य की गारंटी और भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ की गारंटी भी आम आदमी पार्टी दे रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है, तो 10 लाख बेरोजगारों की सरकारी नौकरी में भर्ती की जाएगी। बेरोजगारों को प्रतिमा ₹3000 सहायता राशि दी जाएगी। इसी तरह 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 सम्मान राशि दी जाएगी। बुजुर्गों को तीर्थ स्थल की मुफ्त यात्रा सरकार कराएगी। शहीदों सम्मान राशि एक करोड़ दी जाएगी। सभी विभागों के संविदा, प्लेसमेंट ठेका, व अनियमित कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

किसानों और जनजातियों के लिए गारंटी का आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान इसका ऐलान करेंगे ।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विशाल केलकर ने यह भी कहा कि आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया आम आदमी पार्टी के चिन्ह से चुनाव लडना मेरे लिए गौरव की बात है, विशाल केलकर ने यह भी कहा कि मैं समझता हूं की से यह एक जिम्मेदारी है कोरबा को उसका हक देने की,

यह संघर्ष है यहां रहने वाले हर नागरिक का जो साफ सुथरा शहर चाहता है, हर व्यवसायी का जो अपने व्यवसाय में नित नए आयाम जोड़ना चाहता है, हर गृहणी का जो अपने परिवार के साथ सुखी जीवन जीना चाहती है, हर छात्र का जो अपने लिए सुनहरा भविष्य बुन रहा है, इन सभी को इनका अधिकार मिलना चाहिए।

निश्चित ही मेरे आम आदमी पार्टी के साथियों के साथ मिलकर हम कोरबा में इन सभी संभावनाओं को पूर्ण करने की कोशिश करेंगे और कोरबा को प्रदेश के पटल पर उचित स्थान दिलाने की कोशिश करेंगे।

यह लड़ाई सिर्फ आम आदमी पार्टी या मेरी नहीं है पूरे कोरबा की है आप सभी से अनुरोध है की कोरबा का प्रत्येक नागरिक इसमें अपनी भूमिका निभाए और परिवर्तन की शुरुवात कोरबा से करने में हमारा सहयोग करें। तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में विशाल केलकर ने पत्रकारों के समक्ष अपनी सारी बातें रखी। और आगामी चुनाव में 100 प्रतिशत जीत का विश्वास भी दिलाया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search