जिले में होगी शराबबंदी, शराब प्रेमियों को लगेगा बड़ा झटका

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5
जशपुर। आबकारी विभाग द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार गांधी जयंती के दिन जिले में देशी, विदेशी मदिरा की दुकानें बंद रहेंगी। जारी आदेश में 1 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे से 3 अक्टूबर को दिन के 09.00 बजे तक पूर्णतरू बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है। महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्टूबर को जिले में मादक वस्तुओं की बिक्री नहीं होगी। गांधी जयंती के दिन फुटकर व थोक ब्रिकी की समस्त आबकारी दुकाने जैसे- देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग पूर्णतया बन्द रहेंगी। बन्दी अवधि के दौरान यदि जिले में कोई भी देशी, विदेशी शराब की दुकान अथवा भांग की दुकान व बियर की दुकानें खुली मिली तो तत्काल प्रभाव से सीज कर उनका लाइसेन्स निरस्त दिया जाएगा। बन्दी के दौरान अनुज्ञापियों को कोई प्रतिफल देय नहीं होगा। उन्होंने इस निर्देश का कड़ाई से पालन कराने को जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी अपेक्षा की है कि इस अवधि में आबकारी दुकनों की बंदी का पालन कराया जाय।

पूर्व महापौर भाजपा प्रत्याशी लखन देवांगन ने किया जनसंपर्क भाजपा का समर्थन कर सेवा और सुशासन की सरकार बनाने लोगों से किए अपील

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search