डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में नववर्ष 2024 का मिलन समारोह आयोजित हुआ

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में नव वर्ष 2024 पर मिलन समारोह आयोजित किया गया। शुभकामनाओ के इस कार्यक्रम में मुख्य अभियंता डाॅ. हेमंत सचदेवा ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।
इस अवसर पर डाॅ. सचदेवा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा की हमें गर्व है कि हमारे निष्ठावान कर्मी गौरवमयी परम्परा के अनुसार डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से सतत् विद्युत उत्पादन कर अपना बहुमूल्य सेवाएं प्रदान कर रहे है।
प्रदेश को ऊर्जा राज्य बनाने व राष्ट्र के विकास में आप सबकी सहभागिता निरंतर बनी रहें इन्हीं अपेक्षाओं के साथ नूतन वर्ष 2024 के शुभ अवसर पर हमारे कर्मियों एवं उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुये उनके सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की मंगल कामना करता हूं। उन्होने कहा कि मुझे पूर्ण रूप से विश्वास है वर्ष 2024 में हमारा संयंत्र नये लक्ष्य को प्राप्त करते हुए आप सबके सहयोग और कड़ी मेहनत से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
इस अवसर पर अति. मुख्य अभियंता राजेश्वरी रावत- (S&SC) एल.एन. सूर्यवंशी-(FM) आशीष श्रीवास्तव- (TSS)संजीव कंसल- (O&M)उपस्थित थे। मंच का संचालन मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढाई।

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search