डिजिटल मीडिया एसोसिएशन की अनोखी पहल, पशुओं की बुझेगी प्यास

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/ गुरूवार को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन कोरबा के द्वारा नगर पालिक निगम को पशु पक्षियों के जल की व्यवस्था हेतु कोटना भेंट किया गया, जिसके लिए निगम ने एसोसिएशन का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

डिजिटल मिडिया एसोसिएशन ने बढ़ते गर्मी को देखते हुवे पशु-पक्षियों हेतु जल की व्यवस्था करने एक नई पहल की है जिसमे, एसोसिएशन द्वारा निगम को कोटना प्रदान किया गया, जिसे शहर के विभिन्न स्थानों में स्थापित कर पशुओं हेतु जल की व्यवस्था की जाएगी, एसोसिएशन की इस पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

*अपर आयुक्त ने लोगो से की अपील*

अपर आयुक्त ने लोगों से अपील करते हुवे कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों में कोटना को रखा जाएगा, तथा जिलेवासियों को भी आमंत्रित करते हुए कहा की जिस किसी को भी कोटना चहिए वे प्राप्त कर सकते है , साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के इस पहल का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से डिजिटल मीडिया एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, सचिव जितेन्द्र सिंह राजपूत, उपाध्यक्ष संतोष सारथी, उपसचिव मुकेश चौहान, संगम दुबे, विकास तिवारी, पवन सिन्हा, विवेक साहू, कुलदीप, विकास तिवारी, भोला केंवट,द्रारिका चंद्रमा, कमलेश तिवारी, विजय सहीश, शैलेंद्र राठौर, बी.एन. यादव सहित एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search