कोरबा/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और कोरबा प्रभारी अरुण साव कोरबा प्रवास पर पहुंचे ।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्हें नाश्ता परोसने के लिए जिन वेटरो को बुलाया गया था उनमें से एक का मोबाइल ही किसी ने चोरी कर लिया। इंडियन कॉफी हाउस के वेटर ने पुलिस चौकी पहुंचकर मोबाइल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचा, वहा से उसे यह कहकर विदा कर दिया गया कि पहले आवेदन लिख कर लाओ,फिर शिकायत दर्ज की जाएगी। परेशान वेटर वहा से यह कहता हुआ चला गया कि जाकर किसी लोकल व्यक्ति को लेकर आता हूं, शायद इससे मेरा कुछ काम बन जाए, इस पूरे मामले में उस वेटर की परेशानी उसके चेहरे से साफ-साफ झलक रही थी, जो हमे तो दिखाई दी लेकिन शायद उन्हें नही दिख रही थी जिनकी जरूरत इस वेटर को अभी ज्यादा है….

