

आज दिनांक 21 जून 2024 को विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी मुख्यमंत्री खरमोरा कोरबा में प्राचार्य, समस्त शिक्षक गण तथा विद्यार्थियों द्वारा योग दिवस मनाया गया। योग दिवस की शुरुआत प्राचार्य श्री हेमन्तो मुखर्जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय पर जानकारी देते हुए शुरू की गई। योग शिक्षक श्री राजकुमार निषाद द्वारा विद्यार्थियों तथा शिक्षकों को प्राणायाम तथा योगासन करवाया गया। सभी विद्यार्थियों तथा शिक्षको द्वारा योग दिवस के मौके पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया गया। इस योग दिवस के इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा तथा विद्यार्थियों द्वारा योग के महत्व को दैनिक जीवन में शामिल करते हुए तथा इसकी महत्व को भाषण के द्वारा समझाया गया। हमारे शरीर में होने वाली बीमारियों को दूर रखने के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। प्राणायाम तथा योग द्वारा हम अपना मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रख सकते हैं । विद्यार्थी जीवन में भी योग का बहुत ही महत्व है। योग के द्वारा विद्यार्थी अपने मानसिक चिंतन की प्रकृति को बढ़ा सकते हैं तथा अपने पढ़ाई के दबाव को कम कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री हेमन्तो मुखर्जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों को योग और प्राणायाम के महत्व के विषय में बताया गया तथा विद्यार्थियों को अपने दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित किया गया जिससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाए और दूसरों को प्रोत्साहित करें। योग दिवस की शुभकामनाओ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

