डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस का पर्व

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

आज दिनांक 05 सितंबर 2024 को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र एवं छात्राओं ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की भूमिका निभाई। प्राचार्य हेमंतो मुखर्जी महोदय एवं शिक्षकों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण किया गया। बच्चों ने सभी शिक्षकों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर के किया। बच्चों ने शिक्षकों के लिए मनोरंजक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।शिक्षक दिवस, शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किए गए रंगारंग कार्यक्रम का नाम नहीं है बल्कि शिक्षक दिवस हमारे भारत में सदियों से चली आ रही है गुरु शिष्य परंपरा तथा संस्कृति से बच्चों को परिचित कराने का नाम है।
एक बच्चे के लिए उसकी प्रथम गुरु उसकी मां है । इसलिए मां विश्व गुरु है।

जब एक बच्चा विद्यालय आता है, तब वह एक कच्ची मिट्टी के ढेर के समान होता है। और उस कच्ची मिट्टी के ढेर को आकार देता है शिक्षक। शिक्षक ही उसआकार में नैतिकता, चरित्र,दया, सद्भावना एवं अच्छे – बुरे की परख, अपने अस्तित्व की परख करने की शक्ति तथा समझ भरता है। तब जाकर इस देश एवं समाज को भगतसिंह, अब्दुल कलाम, गांधी, कल्पना चावला, देवेन्द्र सत्यार्थी जैसे रत्न प्राप्त होते हैं।जिन पर केवल भारत ही नहीं सारा विश्व गर्व करता। शिक्षक का महत्व इस कथन से भी स्पष्ट हो जाता है कि इस संसार में रहने एवं अपने साम्राज्य को चलाने तथा प्रजापालन की शिक्षा लेने के लिए हमारे भगवान राम एवं भगवान कृष्णा को भी गुरु की आवश्यकता पड़ी थी। हम तो सामान्य मानव है बिना गुरु के मार्गदर्शन से हम अपने जीवन को सफल नहीं बना सकते। इस अंतिम विचार के साथ शिक्षक दिवस के कार्यक्रम का समापन किया गया।
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा की ओर से सभी माताओं एवं शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search