
कोरबा/आज डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मतदान जागरूकता अभियान के तहत श्री अहमद खान ने छात्रों को मतदान के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि भले ही आपकी आयु मतदान करने की नहीं है किंतु आप अपने परिवार तथा मोहल्ले में रहने वाले लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर मतदान दिलवा कर योगदान दे सकते हैं। साथ ही विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंत मुखर्जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यदि हमें अपने देश का विकास होते देखना है तो हम सर्वप्रथम अपना लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसे प्राप्त करने के लिए कटिबंध रहे। प्राचार्य मुखर्जी ने अपने वक्तव्य के बाद श्री अहमद खान जी को विद्यालय में आने तथा बच्चों को मतदान के विषय में जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ बच्चों को शामिल किया गया और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

