डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया । यह भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन पर इस खास दिन को मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम कराए गए जिसमे सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी द्वारा विद्यालय के प्रार्थना सभा में महान गणितज्ञ रामानुजन के छाया चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण किया गया तथा द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। कार्यक्रम की इस कड़ी में सर्वप्रथम कक्षा ग्यारहवीं के दीपेश ने गणित दिवस को मनाए जाने के कारण तथा महत्व पर प्रकाश डाला।कक्षा एल. के.जी से कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों ने गणित विषय पर अपने – अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा आठवीं की रिया तंबोली , कक्षा नवमी की खुशबू बाघ व स्नेहलता स्वाइन ने राष्ट्रीय गणित दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही कक्षा छठवीं से नवमी के विद्यार्थियों ने गणित के विषय महत्व पर सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय गणित दिवस पर नाटक की प्रस्तुति दी। यह सभी कार्यक्रम विद्यालय की गणित की शिक्षिका ज्योति गुप्ता, शिक्षक किरण यादव व भुवनेश्वर डिक्सेना के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने राष्ट्रीय गणित दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत में हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) मनाया जाता है। जिन्होंने गणित के क्षेत्र में अपना अतुलनीय से योगदान दिया है। गणित के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए भारत सरकार ने उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिवस की घोषणा 26 फरवरी, 2012 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। सुविख्यात गणितज्ञों का मानना है कि गणित का मानव जीवन के विकास में बहुत महत्व है। लोगों को गणित के प्रति जागरुक करना इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य है। विश्व विख्यात गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन ने गणित को आसान बनाने और लोगों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ाने की काफी कोशिशें की। गणित के शिक्षकों को इसे आसानी से समझाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search