डी. ए. वी नेशनल स्पोर्ट्स एवं गेम्स ने क्लस्टर लेवल अंडर 14, 17, 19 गर्ल्स एवं बॉयज चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 28 नवंबर से 30 नवंबर को आयोजित किया था। जिसमे डी.ए. वी नेशनल स्पोर्ट्स मीट क्लस्टर लेवल अंडर 19 का आयोजन डी. ए. वी मुख्य्मंत्री पब्लिक स्कूल जेंजरा में किया गया था। जिसमे डी. ए. वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल खरमोरा कोरबा की खो -खो अंडर 19 बालक – बालिका और एथेलेटिक्स की टीम ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग और बालिका वर्ग ने फाइनल मैच जीता। एथेलेटिक्स में 400 मीटर रिले रेस में डी . ए. वी मुख्यमंत्री स्कूल खरमोरा की टीम प्रथम स्थान पर रही। जिसमें नेहा पटेल, अंकिता रात्रे, सानिया महंत और समृद्धि महंत का शानदार प्रदर्शन रहा। वहीं लंबी कूद में अंकिता रात्रे पहले स्थान पर रही और गोला फेंक में खुशी मिरी को द्वितीय स्थान मिला और इन सभी बच्चों का सलेक्शन राज्य स्तर के लिया हुआ है जो दिनांक 11 नवंबर 2023 से 12 नवंबर 2023 तक डी . ए. वी कुसमुंडा में आयोजित होने वाली है। जिसमे डी.ए.वी खरमोरा से अंडर 19 बालक – बालिका की खो – खो की टीम और एथेलेटिक्स में 400 मीटर रिले रेस और गोला फेंक में बालिका वर्ग से यह टीम राज्य स्तर में भाग लेने दिनांक 10 नवंबर को रवाना होगी। यह टीम विद्यालय के खेल शिक्षक राजकुमार निषाद व अध्यापक किरण यादव तथा अध्यापिका मधु सूर्यवंशी के द्वारा ले जाया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य श्री हेमंतो मुखर्जी ने सभी खिलाड़ियों को कलस्टर मैच की बधाई दी व सभी खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर होने वाले मैचों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया और शुभकामनाएं दीं। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन के मैनेजर श्रीमती डॉ राजरेखा शुक्ला ने विद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।
प्राचार्य मुखर्जी ने कहा की राष्ट्रीय स्तर की डीएवी स्पोर्ट्स मीट बालकों के लिए इस बार भिलाई में और बालिकाओं का सोनीपत में होगा।
