छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व में ‘स्वतंत्रता दिवस’ राष्ट्रीय पर्व पर कार्यपालक निदेशक (उत्पा.) एम.एस.कंवर, के मुख्य आतिथ्य, संजीव कंसल, कारखाना प्रबंधक की अध्यक्षता एवं अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं अंजना कुजुर, राजेश्वरी रावत, वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी, अतिरिक्त मुख्य चिकित्साधिकारी सतीश खरे एवं प्रेरणा महिला मण्डल की पदाधिकारी अल्का कंसल, विभा कुरनाल, अनिता टण्डन, आभा गुप्ता, साधना सोनी, सीमा राजपुत, शासकीय महाविद्यालय की प्राचार्या साधना खरे के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि एम.एस. कंवर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान के पश्चात् राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ महतारी के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा सस्वर राष्ट्रीय गान एवं राजकीय गीत के पश्चात् मुख्य अतिथि द्वारा सुरक्षा सैनिकों की परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि श्री कंवर तथा समस्त अति.मुख्य अभियंता एवं प्रेरणा महिला मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने मिलकर शांति के प्रतीक गुब्बारे छोंडे़। इस अवसर पर सभी अधिकारी/कर्मचारी, समस्त श्रमिक संगठन के नेता एवं ठेका श्रमिक उपस्थित थे।
इस शुभ अवसर पर विद्युत कंपनी के अध्यक्ष महोदय के संदेश का वाचन मुख्य अतिथि कंवर के द्वारा किया गया। उन्होनें कहा साथियों मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि छ.ग. स्टेट पावर कंपनीज ने अपने जिम्मेदारियों का निर्वाह कुशलता से करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। जनरेशन कंपनी ने विगत वर्ष 84.45 प्रतिशत पी.एल.एफ 21,000मिलयन युनिट से अधिक विद्युत उत्पादन का कीर्तिमान रचते हुए पूरे भारत की विद्युत उत्पादन के क्षेत्र स्टेट की युटिलिटिस में सर्वप्रथम स्थान हासिल किया है, जो कि कंपनी के इतिहास में पहली बार राज्य को यह गौरव मिला है। आप सबकी कार्यकुशलता के कारण बिजली घरों मे सबसे कम ऑयल और आक्सलरी खपत के नये कीर्तीमान भी बनाए गए। हर उपलब्धी एक प्रतिमान रचती है तो एक नया लक्ष्य भी बनाती है। हमारे सामने अपने ही कीर्तीमान से आगे बढ़ने की चुनौती होगी। मुझे विश्वास है हम सब मिलकर इस चुनौती में खरे उतरेंगें। इसके लिए मैं जनरेशन कंपनी की पूरी टीम को बधाई देता हूं।
कंवर ने अपने उद्बोधन में कहा चालू विŸाीय वर्ष 24-25 में अब तक इस विद्युत गृह की इकाई क्रमंाक एक 93.62ः (बेकिंग डाउन सहित 96.91ः) एवं इकाई क्रमंाक दो 91.87ः (बेकिंग डाउन सहित 95.16ः) पी.एल.एफ व विद्युत गृह का औसत पी.एल.एफ 92.74ः (बेकिंग डाउन सहित 96.04ः) के साथ 1357.747 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन रहा। मुझे गर्व है कि केन्द्रीय विद्युत प्राधीकरण द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर जारी मेरिट लिस्ट के अनुसार राष्ट्रीय एवं सभी राज्यों के सार्वजनिक उपक्रमों के निगमो/मण्डलो एवं प्राइवेट विद्युत उत्पादन संयंत्रो का पछाडते हुए डॉ.श्यामा प्रसाद ताप विद्युत गृह कोरबा पूर्व द्वारा 92.73 प्रतिशत पीएलएफ की उपलब्धि अर्जित कर राष्ट्रीय स्तर पर देश के सर्वश्रेष्ठ तीन विद्युत उत्पादन संयंत्रो मे अपना प्रथम बार तृतीय स्थान बनाया। यह उपलब्धि डीएसपीएम ताप विद्युत गृह द्वारा प्रथम बार हासिल की गई है जो कि अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि हमसभी अधिकारी/कर्मचारी के अहम् योगदान से प्राप्त हो सकी।
इस उपलब्धि के लिए कर्मियों को श्रेय देते हुये उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा यह कर्मचारियों/अधिकारियों की दक्षता को परिलक्षित करता है। आने वाले समय की चुनौतियों का भी हम सभी को डट कर सामना करना है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तर की अनुशंसा पर कार्यपालन अभियंता, आलोक सक्सेना को नगद, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। मुख्यालय कीे अनुशंसा पर जी.पी. भगत, आर.पी. टण्डन, मनोज पटेल, पुर्णिमा साहू, मंजू चौहान, पवन दास महंत को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह् से सम्मानित किया गया। स्थानीय स्तर पर 47 अधिकारियों/कर्मचारियों प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह् दिया गया, 56 ठेका कर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह् के साथ समृद्धि प्रोत्साहन से भी सम्मानित किया गया। साथ ही विद्युत कंपनी में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों के 16 विद्यार्थियों एवं विद्युत गृह से आये हुए 5 विद्यार्थियो को प्रतिभा सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह् दिया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दो कर्मियो को संरंक्षा जागरूकता आवार्ड से भी सम्मानित किया गया। साथ ही टेबल टेनिस में स्वर्ण पदक विजेता तजिन्दर पाल सिंह एवं अशोक महेन्दु्र को विशेष सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटोे (15 हजार नगद राशि) से सम्मानित किया गया। विभागीय तौर पर संयंत्र के 21 समूहों को गु्रप अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यपालन अभियंता पन्ना लाल साहू, नीलम शर्मा एवं सहायक अभियंता हेमलता गुरूपंच ने संयुक्त रूप से किया तथा अधीक्षण अभियंता देवी शंकर राय ने सभी का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने वरिष्ठ कल्याण अधिकारी सह मुख्य रसायनज्ञ गोवर्धन सिदार, अधीक्षण अभियंता पी. आर. वार्ते, एस. के. डेविड, महिपाल कैवर्त, भुवनेश्वरी साहू, पदमा गेंदले, आकाश बरेठ तथा राजकुमार केंवट का योगदान सराहनीय रहा।
