डॉ.२यामा प्रसाद मुखर्जी, ताप विद्युत गृह के तीन कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/छ.स्टेट. पॉ. जॅन. कं. लि. डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह से माह मार्च-2024 में वरिष्ठ पर्यवेक्षक पिताम्बर लाल चन्द्रा एवं कनिष्ठ पर्यवेक्षक पी. वेंकट रमन, दया राम ठाकुर अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुये। कर्मचारी के सम्मान में समारोह का आयोजन प्रशासनिक भवन के कान्फ्रेन्स हाल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (उत्पा.), डॉ. हेमंत सचदेव एवं अति. मुख्य अभियंता – संजीव कंसल, एल.एन.सूर्यवंशी एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी के आतिथ्य में तथा इस कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी गण, युनियन के पदाधिकारीगण एवं सेवा निवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारी के परिवारजनो कि उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक एवं मंचस्थ विशिष्ट अतिथिगण ;अति.मुख्य अभियंताओ एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञद्ध द्वारा सेवानिवृत्ति कर्मी को पुष्पगुच्छ, प्रशस्ति पत्र एवं कलाई घड़ी, से सम्मानित कर विदाई दी गई।
डॉ. सचदेव ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारी की सेवाओं का उल्लेख करते हुये कहा कि हमारे संयंत्र से तीन अनमोल रत्न पिताम्बर लाल चन्द्रा, पी. वेंकट रमन एवं दया राम ठाकुर सेवानिवृŸा हो रहे। आपने अपने कार्य को निष्ठा एवं लगन के साथ करते हुये हमारे संयंत्र की सेवा की है। उन्होने कहा आपका अनुभव, अनुशासन एवं संयंत्र में कार्य करने की शैली सैदव हम सभी को अविस्मरणीय रहेगी। इस अवसर पर संजीव कंसल, एल.एन. सूर्यवंशी अति.मुख्य अभियंताओ एवं वरि. मुख्य रसायनज्ञ मालती जोशी ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों कों अपनी शुभकामनाए प्रेषित की एवं उनके कार्यकाल की प्रसंशा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल का अनुभव भी साझा किया।
कार्यपालन अभियंता पन्नालाल साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों का संक्षिप्त परिचय का उल्लेख किया गया। अभार प्रदर्शन अधी. अभियंता (संरक्षा) आर.पी. टण्डन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रसायनज्ञ सह वरि. कल्याण अधिकारी गोवर्धन सिदार, एस.के. डेविड, महिपाल कैवर्त एवं राजकुमार केंवट का सहयोग सराहनीय रहा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search