प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल एवं श्री सी. के. जमातिया ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण, संगवारी मतदान केंद्र सहित संवेदनशील मतदान केंद्र शामिल

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा 09 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कोरबा और रामपुर क्षेत्र के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल द्वारा कोरबा और रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ मतदान केंद्र, संवेदनशील एवं संगवारी मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 75 केंद्रों का अवलोकन करते हुए सभी केंद्रों में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं, मतदाताओं की सुविधा, केंद्र की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री मण्डल ने लाईवलीहुड कॉलेज, रीपा आदि स्थानों में मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर मतदान करने की अपील भी की। इसी तरह पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा हेतु नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया ने कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केन्द्र विजयपुर, पाली-तानाखार क्षेत्र के त्रिखुटीपारा, रंगोले, हाथीबाड़ी और नवापारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कटघोरा विधानसभा नवागांव का भी निरीक्षण किया।
/कमलज्योति/

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search