प्रेमिका का ब्लेड से रेत दिया गला:पत्नी ने जमुना को समझाया, नहीं मानी तो पति से कहा था- दोनों में से एक को चुनो

Thevoicesnews
Thevoicesnews
5 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

दुर्ग में एक महिला की ब्लेड से गला काटकर उसके ही शादीशुदा प्रेमी ने हत्या कर दी। आरोपी की पत्नी उसके नाजायज संबंधों के चलते मायके चली गई थी। इस पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को खुद से दूर करने का प्रयास किया, लेकिन महिला नहीं मानी तो उसे मार डाला। इसके बाद शव को फेंककर भाग निकला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि 12 सितंबर की सुबह उतई क्षेत्र के करगाडीह महुआरी भाठा के पास एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान बाबा पारा आदर्श नगर उतई निवासी जमुना बाई गोस्वामी के रूप में हुई। उसका गला घोंटकर धारदार हथियार से काटा गया था। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।

हत्या का आरोपी यशवंत कुमार साहू पुलिस की गिरफ्त में
हत्या का आरोपी यशवंत कुमार साहू पुलिस की गिरफ्त में

ठेकेदार के साथ थे अवैध संबंध

पुलिस की जांच में पता चला कि जमुना बाई का पिछले दो सालों से यशवंत साहू से प्रेम संबंध है। पुरई निवासी यशवंत ठेकेदारी का काम करता है और जमुना भी उसी के पास लेबर का काम करती थी। पुलिस ने जब यशवंत के गांव पहुंची तो पता चला कि वो घटना वाले दिन से गायब है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जमुना की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

खेत में खून से लथपथ लाश मिली थी महिला की
खेत में खून से लथपथ लाश मिली थी महिला की

पत्नी के समझाने पर भी नहीं मान रही थी जमुना

यशवंत साहू ने बताया कि वो ठेकेदारी का काम करता है। जमुना से उसका परिचय 3-4 साल पहले हुए था। जमुना उसके साथ 2 सालों से मजदूरी करती थी। इसी बीच दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के अवैध संबंध के बारे में यशवंत की पत्नी भी जान चुकी थी। एक साल पहले वह यशवंत की साइट पर पहुंची और जमुना को समझाया कि वो उसका घर बर्बाद न करे।

यशवंत से भी बोली-दोनों में से एक को चुने

इसके बाद भी जमुना ने यशवंत को नहीं छोड़ा। इस पर नाराज होकर दामिनी अपने मायके चली गई थी। यशवंत उसे लेने गया तो उसने साफ कह दिया कि या तो वो जमुना के साथ रहे या फिर उसके साथ। उसे दो में से एक को चुनना होगा। इसके बाद से यशवंत काफी परेशान रहने लगा था।

राइस मिल के पीछे सुनसान जगह पर पड़ा महिला का शव
राइस मिल के पीछे सुनसान जगह पर पड़ा महिला का शव

कई दिन पहले रची हत्या की साजिश

यशवंत जमुना को छोड़ना चाहता था, लेकिन वो उसे नहीं छोड़ रही थी। बार-बार यशवंत को फोन करती और मिलने की जिद करके खर्च के लिए रुपए मांगती थी। इसी से परेशान होकर यशवंत ने जमुना की हत्या की साजिश रची। उसने तीन-चार दिन पहले बाजार से ब्लेड खरीद लिया था। इस बीच 11 सितंबर को शाम 7 बजे जमुना ने यशवंत को मिलने के लिए महुआरी भाठा करगाडीह मिल के पीछे बुलाया।

पहले चुन्नी से गला घोंटा, फिर ब्लेड से काटा

यशवंत घर से पैदल पहुंचा तो जमुना खेत के मेड में बैठी थी। थोड़ी देर बाद जमुना उससे खर्च के लिए 4 हजार रुपए मांगने लगी। यशवंत ने पैसा न होने की बात कही तो जमुना उससे झगड़ा शुरू कर दिया। यशवंत पहले ही उसकी हत्या का मन बना चुका था। इसलिए उसने चुन्नी से जमुना का गला दबा दिया। जब जमुना बेहोश होकर गिर गई तो उसे घसीट कर किनारे ले गया और ब्लेड से उसका गला काट दिया।

बचने की कोशिश में यशवंत का नोचा था मुंह

एसपी दुर्ग ने बताया कि हत्या करते समय जमुना ने बचने की कोशिश में आरोपी के चेहरे को नोच दिया था। आरोपी की निशानदेही पर घटना स्थल से कुछ दूर से ब्लेड भी बरामद कर लिया गया। आरोपी ने खून के हाथ मृतिका के दुपट्टे में पोछा था, उसके भी निशान मिले हैं। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search