बिलासपुर में मिला कोरबा की महिला का शव:कागज में लिखा था मोबाइल नंबर, कॉल करने पर हुई पहचान, 8 दिन से थी लापता

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

बिलासपुर में झाड़ियों के बीच एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला है। महिला के पास से कागज में लिखे मिले मोबाइल नंबर से उसकी पहचान कोरबा निवासी के रूप में हुई है। पिछले 8 दिनों से वो घर से लापता थी। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है।

थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर ने बताया कि जाली गांव के पहाड़ी की तरफ एक चरवाहा मंगलवार की सुबह मवेशी चराने गया था। तब झाड़ियों के पास तेज बदबू आ रही थी। उसे लगा कि कोई जंगली जानवर की मौत हुई होगी। लेकिन जब पास जाकर देखा तो महिला की लाश मिली। जो कि चार से पांच दिन पुरानी होने की आशंका है।

महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।
महिला की लाश मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस।

महिला के पास मिले मोबाइल नंबर से हुई पहचान

महिला की लाश मिलने की सूचना के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। सरपंच प्रतिनिधि और कोटवार ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच की तो उसके पास कागज में एक मोबाइल नंबर मिला। कॉल करने पर महिला की पहचान कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र के भाटा कछार निवासी शिवकुमारी मरार (43) पति महेत्तर मरार के रूप में हुई।

11 सितंबर को घर से हुई थी लापता

शिवकुमारी के चार बच्चे हैं। कुछ समय से वह मानसिक रूप से बीमार थी। बीते 11 सितंबर को परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई। परेशान परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। अचानक शव मिलने की सूचना मिलते ही रतनपुर पहुंचे और महिला की पहचान की।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search