ब्रेकिंग: डोमनाला में मिली लापता पहाड़ी कोरवा की लाश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कनारा में साथी के साथ करता था चरवाहे का काम पांच दिन पहले गांव जाने के नाम पर हुआ था रवाना, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

 

 

कोरबा।आंछीमार में रहने वाले पहाड़ी कोरवा की सड़ी गली लाश डोमनाला में मिली है। मृतक करीब एक माह से अपने एक साथी के साथ कर्रानारा में मवेशी चरा रहा था। वह चार दिन पहले तबीयत खराब होने पर घर जाने निकला था। परिजनों ने युवक की मौत पर हत्या की आशंका जाहिर की है। मामले में पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन रामपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत करूमौहा के आश्रित ग्राम आंछीमार में मुनीराम कोरवा परिवार सहित निवास करता है। उसका पुत्र तुलसी राम कोरवा 26 वर्ष रोजी मजदूरी करता था। करीब एक माह पहले उरगा क्षेत्र के ग्राम कर्रानारा में रहने वाला परसराम चरवाहे की तलाश में आंछीमार पहुंचा। उससे बातचीत के बाद तुलसी और जुगुत राम कोरवा मवेशी चराने कर्रानारा चले गए। वे करनारा स्थित सामुदायिक भवन में रहकर मवेशी चराने का काम कर रहे थे। सोमवार को तबीयत खराब होने पर तुलसी घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन गांव नही पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वे शुक्रवार को

 

साथी के विरोधाभासी

 

बयान से संदेह गहराया मुनीराम का कहना है कि उसका पुत्र सोमवार को घर जाने निकला था, लेकिन वह नही पहुंचा। मंगलवार को जुगुतराम के गांव पहुंचने पर पूछताछ की गई तो उसने तुलसी को खाना खिलाने के बाद सामुदायिक भवन में छोड़कर आने की बात कही गई । वह लगातार अलग अलग जानकारी देता रहा। वह शुक्रवार को 12 बजे तक तुलसी के साथ आने की बात कहकर गया, इसके बाद नही लौटा। वह बेटे के मौत की खबर मिली। लापता होने की सूचना देने थाना पहुंचा तो

 

की तुलसीराम के लापता होने की सूचना देने सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां से उन्हें उरगा थाना भेज दिया गया । उरगा थाना पहुंचने पर परिजनों को कनारा के समीप डोमनाला में एक युवक के लाश मिलने की जानकारी हुई। उन्हों व रेखते ही मृतक की पहचान तुल कर ली। दरअसल उरगा लाला में एक युवक की सड़ी गली लाश होने की सूचना मिली थी। पुलिस शव को मर्क्युरी में रख शिनाख्ती का प्रयास कर रही थी। मामले में मृतक के पिता मनीराम ने अपने पुत्र के हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बेटे के साथ जरूर कुछ न कुछ अनहोनी घटित हुई है। बहरहाल पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पोष्टमार्टम रिपोर्ट से युवक की मौत का खुलासा हो सकेगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search