भतीजे ने लाठी से पीट-पीटकर चाची को उतारा मौत के घाट,घटना के बाद आरोपी हुआ मौके से फरार,पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में भतीजे ने चाची को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जहां पुलिस मौके पर पहुंच सबका पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।

लेमरू गांव में जगमोहन मंझवार उसकी पत्नी सरोज बाई मंझवार निवास करते है उसी आंगन में उसके छोटे भाई समार सिंह मंझवार और उसकी पत्नी यशोदा भाई निवास करती है। यशोदा और समार की शादी को महज कुछ ही साल हुए हैं।

मंगलवार की देर शाम सरोज बाई मंझावर ने यशोदा बाई को एक डंडा मार दी। यशोदा ने इसकी जानकारी जब समार मंझावर दी। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और घर के आंगन में काम कर रही सरोज मंझवार के ऊपर रखें घर के आंगन में रखें डंडे से हमला करना शुरू कर दिया लगभग 10 मिनट तक उसके सिर और हाथ पर वार करता रहा जिसके बाद घर के आंगन पर ही गिर पड़ी आरोपी को लगा कि वह जिंदा जब उसके शरीर से किसी तरह की हरकत दिखाई नहीं पड़ी तब उसे लगा कि उसकी मौत हो चुकी है जिसके बाद सीधे वह जंगल की ओर भाग खड़ा हुआ।

परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल लेमरू थाना पुलिस को दी या पुलिस मौके पर पहुंची घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू की और मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया।

लेमरू थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है फिलहाल पुलिस में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी शुरू कर दी है बहुत जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search