भारत का संविधान देता है हमे अलग पहचान- हितानंद

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबाः हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष हितानंद के वार्ड क्रमांक 35 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपूर्ण वार्ड वासियों को ध्वजारोहण के लिए अनुभव भवन में आमंत्रित किया था।

प्रातः ठीक 8:30 बजे वार्डवासियों एवं मैत्री संघ के सदस्यों की उपस्थिति में अनुभव भवन में भारत माता के तैल्य चित्र की पूजा अर्चना पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण कार्यक्रम के समापन के दौरान पूर्ण सम्मान के साथ वार्डवासियों के द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। ध्वजारोहण पश्चात सभी वार्ड वासियों का हितानंद अग्रवाल ने मिष्ठान्न से मुंह मीठा कराया।

ध्वजारोहण के कार्यक्रम के आयोजन में बालको सेवानिवृत्त मैत्री संघ के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने सभी वार्डवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक महाशक्ति बनने की राह पर अग्रसर है। इस अवसर नेता प्रतिपक्ष ने समस्त वार्डवासियों से भारत के समग्र विकास में सहभागी बनने का आग्रह किया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search