
*भारत सरकार एवं कोयला प्रबंधन के मज़दूर बिरोधी नीतियों ख़िलाफ़ जंग जारी रहेगी -हरिद्वार सिंह*
*कोरबा क्षेत्र का एटक का सम्मेलन सम्पन्न*
*कामरेड मनीष सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं कामरेड बी धर्माराव क्षेत्रीय सचिव तथा कामरेड सुबाश सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष बनाये गये*

*कामरेड दिपेश मिश्रा ने क्षेत्रीय सचिव का पद छोड़ा*
मुख्य अतिथि के रूप एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं एस के एम एस (एस ई सी एल ) के केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह थे इस अवसर पर युनियन के उप महासचिव कामरेड रामायण कुलदीप उपाध्यक्ष कामरेड दिपक उपाध्याय एवं संयुक्त सचिव कामरेड एल पी अघरिया भी मौजूद थे क्षेत्रीय अध्यक्ष कोरबा कामरेड बी धर्माराव सभी उपाध्यक्षगण कामरेड उमेश शर्मा कामरेड रिषभ सिंह कामरेड राजू श्रीवास्तव कामरेड राजेश पांडेय की अध्यक्षता में कोरबा क्षेत्र का सम्मेलन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कामरेड हरिद्वार सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारत सरकार मज़दूरों,किसानों,गरीबों के ख़िलाफ़ तरह तरह के हथकंडे अपना रही है विपक्ष विहीन संसद में 3 घंटे में 14 जन विरोधी किसान विरोधी मज़दूर विरोधी क़ानून बना दिये

हम डटकर मुक़ाबला करेंगे उन्होंने कहा कि कोयला खदानों में धडल्ले से आउटसोर्सिंग में खदानें चलायी जा रहीं है तथा ठेका मज़दूरों का शोषण किया जा रहा है हमें हर स्तर पर लड़ना होगा अन्य नेता गण भी संम्मेलन को संबोधित किए तत्पश्चात् क्षेत्रीय सचिव कामरेड दिपेश मिश्रा ने पांच बर्षों का रिपोर्ट प्रस्तुत किया साथ ही साथ देश के राजनीतिक परिस्थितियों पर बिस्तार से चर्चा किये कामरेड दिपेश मिश्रा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष,क्षेत्रीय सचिव एवं कार्यवाहक अध्यक्ष के नामो की घोषणा किये तदनुसार कामरेड मनीष सिंह के अध्यक्ष कामरेड बी धर्माराव को क्षेत्रीय सचिव एवं कामरेड सुभाष सिंह को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया कामरेड दिपेश मिश्रा ने अपना क्षेत्रीय सचिव का पद छोड़ दिया कोषाध्यक्ष के लिए कामरेड अरुण राठौर को चुना गया सभी उप शाखाओं के अध्यक्ष को उपाध्यक्ष एवं सचिव को संयुक्त सचिव के पद पर चयन किया गया कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही 51 सदस्यों की कमेटी बनाने की घोषणा की गयी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को फुलों का माला पहनाकर स्वागत किया गया सभी पदाधिकारियों ने बेहतर सदस्यता करने एव केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह एवं कार्यवाहक अध्यक्ष कामरेड दिपेश मिश्रा के मार्गदर्शन में काम करते रहने की बात कही केन्द्रीय महामंत्री कामरेड हरिद्वार सिंह एवं कामरेड रामायण कुलदीप कामरेड दिपक उपाध्यक्ष कामरेड एल पी अघरिया के प्रति आभार एवं सभी प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त के साथ ही कामरेड दिपेश मिश्रा ने सभा की कार्यवाही समाप्त की आज कामरेड दिपेश मिश्रा का जन्मदिन था सभी उपस्थित साथियों ने बधाई दिया
