भूपेश के खुद की कोई गारंटी नहीं उनकी गारंटी को भला कौन मानेगा: अमित शाह

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कांग्रेस के कोरबा प्रत्याशी पर जमकर जुबानी हमला बोला। भूपेश बघेल भी उनके निशाने पर रहे। घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। ओपन थिएटर घंटाघर में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भूपेश काका के राज में आए दिन माताओं बहनों के साथ अन्याय और अत्याचार होता है। हमने गारंटी दी है कि कमल की सरकार बनने पर महतारी वंदन योजना के तहत हर माता बहन को 12 हजार रुपया प्रति माह दिया जाएगा। भूपेश काका को मालूम है कि वे आने वाले नहीं हैं, इसलिए उन्होंने कुछ ज्यादा देने की घोषणा कर दी लेकिन जिनकी खुद की कोई गारंटी ना हो उसकी गारंटी को भला कौन मानेगा? इस चुनाव में एक तरफ भाजपा है और दूसरी तरफ कांग्रेस है। कांग्रेस का मतलब है विनाश, भ्रष्टाचार, अत्याचार और आपके हकों पर डाका डालना। भाजपा का मतलब है विकास, तरक्की, लोगों की सरकार, विकास की सरकार, महिला सशक्तिकरण करने वाली सरकार, किसानों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार और अनुसूचित जनजाति के भाइयों-बहनों को मुख्यधारा में खड़ा करने वाली सरकार। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार ने प्रदेश में घोटाले पर घोटाला किया है। हजारों करोड़ के घोटाले करने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है। यहां तक कि गोबर घोटाला करने का काम भी इन्होंने किया है। जो वादा किया था कांग्रेस सरकार ने नहीं निभाया है। इस बार तीन बार दिवाली मनाएंगे एक दिवाली आप मना चुके हैं। दूसरी दिवाली 3 दिसंबर को भाजपा की सरकार बनने पर मनाएंगे और तीसरी दिवाली 22 जनवरी को रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा पर मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सबको प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अयोध्या की बारी-बारी निशुल्क यात्रा भी कराई जाएगी।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search