मंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन ने कही ये बात..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा: प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं । आज 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मंत्रिमंडल में 4 पुराने और 5 नए विधायकों को शामिल किया गया है। मंत्री के लिस्ट में कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन का नाम भी शामिल किया गया है। लखन लाल देवांगन कोरबा जिले की कोरबा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए हैं ।आपको याद दिला दे की लखन लाल देवांगन ने कोरबा के तत्कालीन विधायक जयसिंह अग्रवाल को 26000 से अधिक मतों से पराजित किया है। लखन लाल देवांगन पूर्व में कोरबा से महापौर और पड़ोसी कटघोरा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं । मंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व उन्होंने हमारे न्यूज़ पोर्टल से बात की। जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने और हर गरीब तक उनकी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का जिक्र किया।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search