मारपीट करने वाले पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने से कांपे पुलिस के हाथ, टॉवर पर पीड़ित के चढ़ते ही आरोपियों की हुई गिरफ्तारी…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

दुर्ग। कांग्रेस पार्षद और उसके बेटे द्वारा की गई पिटाई के बाद कार्रवाई करने में पुलिस की कोताही से आहत पीड़ित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया. मामला बढ़ता देख पुलिस ने आनन-फानन में आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया, जिसके बाद पीड़ित मोबाइल टॉवर से नीचे उतरा. मामले में पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर स्थानीय सांसद विजय बघेल ने सवाल उठाया है.जानकारी के अनुसार, वार्ड 64 सेक्टर 10 के कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके बेटे ने सतपाल सिंह की 3 दिन पहले सेक्टर 9 चौक पर जमकर मारपीट कर दी थी. मामले में पीड़ित सतपाल सिंह ने भिलाई कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि कांग्रेसी पार्षद अभय सोनी और उसके पुत्र अमन सोनी ने विधानसभा चुनाव में काम करने को लेकर पहले उसके साथ गाली-गलौज करने के बाद मारपीट करते हुए उसकी पगड़ी खींच दी थी. सतपाल सिंह के थाने में पहुंचने की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी नेता अपने पुत्र के साथ वहां भी पहुंच गया और पुलिस के सामने ही फिर से सतपाल सिंह की जमकर पिटाई कर दी. इस पर पुलिस ने कांग्रेस पार्षद के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था. लेकिन 3 दिन बाद भी पार्षद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने पर सतपाल सिंह आज सुबह 5 बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर पुलिस कार्रवाई की मांग करने लगा.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search