यातायात पुलिस नियमों का पालन करने चला रही जागरूकता अभियान,साथ ही लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/यातायात पुलिस की टीम जगह जगह शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों को नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने से होने वाले फायदे गिना रही है। इसके अलावा लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है। यदि जांच अभियान के दौरान की गई कार्रवाई की बात करें तो ओवर स्पीड, मोडिफाइड साइलेंसर व प्रेशर हार्न के अलावा एमव्ही एक्ट के 29 प्रकरण दर्ज किए गए। इन प्रकरणों में 78 हजार रूपए समन शुल्क वसूला गया है।

जिले में एक जनवरी से पुलिस विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस कप्तान सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश यातायात व साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा (आईपीएस) के मार्गदर्शन में जागरूकता

अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पूरे माह विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे। जिसके तहत यातायात पुलिस की टीम डीएसपी डीके सिंह व एएसआई मनोज राठौर के नेतृत्व में स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में पहुंच रही है। टीम छात्र छात्राओं के अलावा अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने समझाईश दे रही है। उन्हें बताया जा रहा है कि दो पहिया चलाते समय हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने सहित अन्य नियमों का पालन कर अनहोनी को टाला जा सकता है। नियमों की अनदेखी करने पर बड़ी अनहोनी हो सकती है। इसके अलावा नियमों का पालन कर पुलिस की कार्रवाई से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा पुलिस वाहन जांच अभियान भी चला रही है। इस अभियान के तहत लापरवाह चालको के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search