लव मैरिज का हुआ अंत,परिजनों को जानकारी मिलने पहुचे बेटी के घर लगाया हत्या का आरोप,कुछ माह पहले ही हत्या के मामले जेल से छूट कर आया है जमानत पर संदेही पति

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा। जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है जहाँ 22 वर्षीय नवविवाहिता की लाश कमरे में मिली घर पर पूरा परिवार था जब मृतिका के परिजन मौके पर पहुची तब जा कर पूरा मामला सामने आया।

पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती का है जहाँ 22 वर्षीय नवविवाहिता की सन्दिग्ध हालत में कमरे में सनसनी फैल गई।मृतिका पूजा बरेठ मोती सागर पारा निवासी राजेन्द्र गोड़ उर्फ लूडो के साथ दो साल पहले दोस्ती हुई फिर दोस्ती प्यार में बदला जहां बात शादी तक जा पहुंची दोनों ने लव मैरिज करने के बाद एक साथ जीवन बिताने की सोची और लव मैरिज कर पारिवारिक जीवन जी रहे थे शादी के बाद एक लड़का हुआ डेढ़ साल का है।

 

मृतिका की बड़ी बहन तिहारिन बाई ने बताया कि उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई तब उसके घर पहुंची जहां जानकारी मिली कि उसकी मौत हो गई है और लाश घर पर ही है घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूजा बरेठ की लाश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतिका के परिजनों आरोप लगाया है कि शादी के बाद से युवक परेशान किया करता था पूजा के साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है जब किसी तरह घर आई तो अपने आप बीती पर जनों को बताती थी कई बार उसे घर में खाने को नहीं देते थे और मारपीट भी किया करता था। कहीं ना कहीं पूजा के पति नहीं उसे मौत के घाट उतारा है।

बताया जा रहा है कि पूजा की लाश घर पर ही पड़ी थी और उसका पति भी घर पर था जहां जानबूझकर उसे निजी अस्पताल इलाज के बहाने लेकर पहुंचा।

इस घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका पूजा के पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है पूजा के पति राजेंद्र सीतामढ़ी क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में जेल गया हुआ था और कुछ माह पहले ही जमानत में छूट कर वह आया हुआ है।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है और आगे की जांच कार्यवाही करने की बात कही है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search