लाखों के चांदी की पायल जब्त : वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख भाग निकला युवक, चुनावी कनेक्शन की आशंका, जानिए पूरा मामला…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस अपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है. आज वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर चांदी की पोटली फेंककर भाग निकला. पोटली में लाखों के चांदी की पायल मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस चुनावी कनेक्शन का अनुमान लगाकर मामले की जांच कर रही.

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के आचार संहिता की घोषणा से पहले पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चला रही है. इसमें संदिग्धों के साथ-साथ वाहनों की जांच पड़ताल की जा रही है. आज दर्री थाना अंतर्गत गोपालपुर के पास पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी. अचानक एक व्यक्ति आकर पुलिस को बताया कि सड़क किनारे बाइक सवार कुछ पोटली फेंक कर भाग गया है. इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंची. जब पोटली खोलकर देखा तो चांदी के पायल भारी मात्रा में पोटली में बंधा हुआ था.

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search