विजयदशमी के मौके पर पुलिस लाईन में हुई शष्त्रो की पूजा,एसपी रहे मौजूद,किया गया हर्ष फायर…

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/भारत देश में विजयदशमी के अवसर शष्त्र पूजा करने का इतिहास काफी पुराना है। इस दिन पुलिस,सेना के जवानों द्वारा शष्त्रों की पूजापाठ करने के साथ ही उनका प्रदर्शन भी किया जा रहा है। शष्त्र पूजा के पीछे पौराणिक कथा भी है। पुराणों के अनुसार, प्राचीन काल में महिषासुर नाम एक राक्षस था. उसने देवताओं को पराजित कर दिया था. तब त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश ने अपनी शक्तियों से एक शक्ति उत्पन्न की. इस शक्ति का नाम देवी दुर्गा रखा गया. देवताओं ने मां दुर्गा को अस्त्र शस्त्र देकर और भी शक्तिशाली बनाया. माता रानी ने इन्हीं अस्त्र-शस्त्र की मदद से राक्षस महिषासुर का वध कर दिया. उसी दिन से आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को शस्त्रों की पूजा की जाने लगी।

पुलिस लाईन में आयोजित शष्त्र पूजा के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा मुख्य रुप से मौजूद रहे। उन्होंने यज्ञ हवन कर मां दुर्गा का आह्वान किया फिर उनकी पूजा पाठ की,इसके बाद मौके पर हर्ष फायर करने के साथ वाहनों की पूजा पाठ की।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search