सड़क किनारे मिली रक्तरंजित लाश, धारदार हथियार से हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा के रजगामार चौकी क्षेत्र के डेंगूरडीह गांव में सड़क किनारे बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति की रक्तरंजित लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामकुमार रतिया के रूप में हुई, जो इसी गांव का निवासी था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी को पुलिस ने टंगिया के साथ हिरासत में लिया है जिसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, मृतक रामकुमार मजदूरी करता था। उसकी शादी 22 साल पहले अंगूरी बाई से हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर दूसरी शादी कर चुकी थी। रामकुमार अपने बेटे के साथ रहता था। शुक्रवार शाम को उसे आखिरी बार अपने घर के पास सड़क किनारे टहलते हुए देखा गया था। कुछ समय बाद उसकी लाश रक्तरंजित हालत में बस स्टैंड के पास मिली।

घटना कब और कैसे हुई, इस पर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलाकर जांच प्रक्रिया शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि हत्या किसी परिचित व्यक्ति ने की हो सकती है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। बहुत जल्द इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई कि रामकुमार अपने व्यक्तिगत जीवन में तनाव से जूझ रहा था। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे की वजह और परिस्थितियां स्पष्ट करने के लिए सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

डेंगूरडीह गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद से भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search