सफेद हाथी साबित हो रहे होस्टल को विध्यार्थियों के लिए प्रारंभ करे प्रशासन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/कोरबा के विश्वेश्वरैया महाविद्यालय के अंदर बने बालिका एवं बालक छात्रावास के साथ सुभाष चौक मैं बने वर्किंग वूमेन हॉस्टल के साथ मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में बने हॉस्टल को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए जिला कलेक्टर को कोसा बाड़ी मंडल ने ज्ञापन सौंपा व मांग की है कि कोरबा जिला मुख्यालय में शिक्षा प्राप्त करने या नौकरी या अन्य कार्यों से बहुत सारे लोग सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आकर यहां निवास करके कार्य करते हैं इनकी रहने की सुविधा के लिए प्रशासन ने अनेक बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाई है जिसमें करोड़ों रुपए खर्च भी किए गए हैं लेकिन इनका विधिवत संचालन नहीं किया जा रहा है जिसके कारण विद्यार्थियों को महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है और तालमटोल की नीति के कारण यह सभी भवन सफेद हाथी साबित हो रहे हैं ,खंडहर हो रहे हैं ।

अपर कलेक्टर पाटले जी के चर्चा करने पर जानकारी दी गई इन भवनों का टेंडर कर दिया गया है देखना है कि प्रशासन इस मामले में शीघ्र कोई ठोस निर्णय लेता है या नहीं लेकिन जब निगम से इस संदर्भ में जानकारी मांगी गई तो अनाधिकृत रूप से यह जानकारी सामने आई है कि अभी तक इन भवनों का किसी प्रकार से कोई टेंडर नहीं निकला है और ऐसा प्रतीत होता है कि इस वर्ष भी कोरबा जिले के विद्यार्थियों को , कामकाजी महिलाओं को यह हॉस्टल की सुविधा का लाभ नहीं मिल पाएगा


इस अवसर पर ज्ञापन देने के लिए जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह ,उपाध्यक्ष राजेश राठौर, महामंत्री दिनेश वैष्णव ने डिप्टी कलेक्टर से इस संदर्भ में चर्चा की

 

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search