कोरबा। मानिकपुर अंतर्गत चोरी के प्रकरणों में जेल से छूटे संदेहियों को तलब कर समझाइश दी गयी है, कि अपराध की राह छोड़कर समाज के मुख्यधारा में शामिल हो जाय। समाज को अपराध मुक्त बनाने की दिशा में कोरबा पुलिस के इस कार्य की चारों तरफ प्रशंसा की जा रही है । नए पुलिस कप्तान के पद ग्रहण करने के बाद रोज अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी की जा रही है।

