कोरबा। कोरबा जिले में सरकारी योजनाओं पर काम केवल कागजों पर ही चल रहा है किस तरह से सरकारी योजनाओं की धज्जियां उड़ रही है उसका ताजा उदाहरण सामने आए हैं जहां अटल आवास को नगर निगम से लेने के बाद पिछले कई सालों से किराए पर संचालित हो रहा है और यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई मामले आ चुके हैं इस बार मामला बढ़ गया और मारपीट तक जा पहुंचा किराएदार और मकान मालिक में जमकर मारपीट हुई और बवाल हो गया घंटों हंगामा चलता रहा घटना स्थल के बाद दोनों पक्ष पुलिस के पास पहुंचे जहां चौकी में भी दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा मचा पुलिस के सामने ही दोनों भीड़ गए

यह पूरा मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार अटल आवास का है जहां हजारों की संख्या में बीपीएल कार्ड धारी को नगर निगम ने अटल आवास मुहैया कराया है। लेकिन इस योजना को लोग पलीता लगा रहे हैं
अटल आवास मिलने के बाद लोग उसे किराया पर दे रखे हैं जहां 15 साल से 2000 तक किराया वसूलते हैं इसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना सामने आई।

लक्ष्मण जायसवाल नामक का कहना है कि शारदा विहार अटल आवास में उसका क्वार्टर है जिसे मनजीत कौर नामक महिला ने कब्जा कर रखा है इसकी शिकायत पहले भी मणिपुर चौकी पुलिस से की गई थी जहां दोनों पक्षों के बीच शिकायत के बाद कार्यवाही भी की गई थी लेकिन इस बार विवाद बढ़ गया लक्ष्मण जायसवाल का आरोप है कि उसके क्वार्टर को खाली करने शारदा विहार पहुचा और मनजीत कौर नामक महिला ने कब्जा कर रखा है जहां दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया और दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए मारपीट उतारू हो गए।
दोनों पक्ष मानिकपुर चौकी पहुंचे जहां एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए चौकी में घंटे हंगामा मचाते रहे।
मानिकपुर चौकी प्रभारी प्रेम साहू ने बताया कि दोनों के शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की जांच करवाई की जारी है वही इस मामले में हंगामा मचाने वाली महिला मनजीत कौर को न्यायालय में पेश किया गया जहां जमानत के अभाव में जेल दाखिल कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अमित कब्ज को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस से कई बार शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्यवाही सामने नहीं आई है संबंधित विभाग भी इसरो ध्यान नहीं दे रहा है वह केवल औपचारिकता ही निभा रही है और कागजों में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
