सराफा कारोबारी की हत्या का मामला,बिलासपुर रेंज के आईजी पहुंचे कोरबा,घटना स्थल पर पहुंचर परिजनों से कर रहे पूछताछ..

Thevoicesnews
Thevoicesnews
1 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

 

कोरबा में रविवार की रात जिस तरह से सराफा कारोबारी गोपाल राय सोनी के घर घुसकर अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर उनकी कार को लूटकर फरार हुए हैं,उससे पूरा कोरबा शहर दहल गया है। इस घटना ने कहीं न कहीं पुलिस की साख पर बट्टा लगाया है। घटना के बाद सोमवार की सुबह बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंचे। कोरबा पहुंचते ही आईजी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले से अवगत हुए। आईजी द्वारा मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है,उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search