कोरबा/शासन के निर्देश अनुसार लोगो में सिकल सेल और थेलेसेमिया के जागरूकता हेतु रैली का आयोजन
छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी कोरबा के कमान अधिकारी लेo कर्नल पी चौधरी के तत्वाधान में रैली का आयोजन आईटीआई रामपुर में किया गया । इस अभियान मैं एनसीसी कैडेट द्वारा सिकल सेल और थेलेसेमिया के बारे में लोगों को रैली के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया।

इस अभियान में इस बटालियन के द्वारा जुड़े हुए आईटीआई कोरबा के तकरीबन 40 एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। इस जागरूकता अभियान में बटालियन के आर्मी इंस्ट्रक्टर सूबेदार मेजर सुरेंद्र सिंह गोदारा, नायब सूबेदार जरनैल सिंह, नायक श्याम सुंदर के अलावा एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेंद्र सिंह भी उपस्थित थे।

