सेंट ज़ेवियर्स पब्लिक स्कूल में द्वितीय दिवस की खेल कूद प्रतियोगिता का आनन्दमय समापन

Thevoicesnews
Thevoicesnews
3 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा.आज दिनांक 25/11/2023 दिन शनिवार को कोरबा के प्रतिष्ठित सेंट ज़ेवियर्स पब्लिक स्कूल में चल रहे दो दिवसीय खेल-कूल प्रतियोगिता अत्यन्त उत्साह पूर्ण तरीके से आरम्भ हुआ। जहाँ उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय श्री भूषण एक्का , सिटी पुलिस अधीक्षक कोरबा एवं श्रीमती सान्द्रा पॉल, प्राचार्या इम्प्रेसीव मोंटेसरी स्कूल कोरबा, विशिष्ठ अतिथि माननीय श्री मृत्युंजय पाण्डेय , थाना इंचार्ज (T.I.) सिविल लाईन थाना रामपुर कोरबा एवं श्रीमती गीता गुप्ता , प्राचार्या रिच लुक प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा , वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम अध्यक्ष जितेन्द्र सारथी विद्यालय के चेयरमैन श्री प्रमोद झा, प्राचार्या माननीया लता नारायण पाटिल, प्रबंधक माननीय डॉ. डी.के आनन्द के द्वारा संगीतमय वेला में माँ शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वालन व मंगल गायन के साथ द्वितीय दिवसीय वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। अगले कम में मंचीय कार्यकम के दौरान छात्र-छात्राओं के द्वारा अत्यन्त रमणीय व मनोहारी नृत्य की प्रस्तुती की गई। नन्हे छात्र-छात्राओं के इस प्रस्तुती से विद्यालय परीसर गूंज उठा। तत्पश्चात स्पर्धीय कार्यकमों में आज बच्यों के साथ उनके अभिभावको ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और विभिन्न स्पर्धाओं का आनन्द उठाया। कक्षा नर्सरी से तीसरी कक्षा तक के अभिभावकों के लिए 100 मी. दौड, थी लेग रेस, टाईग द टाई, बलून रेस म्यूजिकल चेयर, रीले रेस बलून बेलेंसिंग, कलेक्ट कोन्स, सैक रेस, बैंग टू, बैंक बलून, स्लो साईकलिंग रेस आदि खेल आयोजित किये गये। जहाँ प्रसिद्ध सम्बलपुरी छत्तीसगढ़ी गीत साईकिल से आया सनम के घुन के साथ स्लोसाईकलिंग रेस प्रतियोगिता में पालकों का उत्साह देखते ही बनता था। विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी के द्वारा तालियों की गडगडाहट के साथ प्रतिभागी अभिभावकों का उत्साह वर्धन किया गया। एक तरफ जहाँ अभिभावकों की प्रतियोगिता आयोजित हुई वहीं नर्सरी से बारहवी तक के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न खेल जैसे कबड्डी, लम्बी कूद हर्डल रेस, स्पून-मार्बल रेस, गोला फेंक, जिग-जैग रेस, इत्यादि खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। इसके उपरान्त उपस्थित प्रतिभागी अभिभावकों में विजेताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं हेतु आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र, पदक एवं प्रशस्ति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया तथा अन्य प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को खेल भावना से खेलने की सीख दी गई। अन्त में प्राचार्या श्रीमती लता नारायण पाटिल द्वारा शुभ आशीर्वचनों के साथ उज्जवल साथ जीवन की कामना की गई। साथ ही राष्ट्रगान गूंज के साथ दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का हर्षपूर्ण समापन हुआ।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search