*हितग्राही कार्ड पंजीयन से शासन की योजनाओं की जानकारी ले – क्षितिश चंद्राकर*

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

कोरबा/पूरे प्रदेश में चल रहे हितग्राही कार्ड अभियान के तहत आज प्रदेश राजीव युवा मितान क्लब के कोर कमेटी के सदस्य क्षितिज चंद्राकर का औचक निरक्षण रामपुर विधानसभा मे किया गया, जहाँ ग्राम बेला मे राजीव युवा मितान क्लब के जिला समन्यवयक श्याम नारायण सोनी विशेष रूप से उपस्थित थे, इस अवसर पर कोर कमेटी के सदस्य क्षितिज चंद्राकर ने हितग्राही कार्ड अभियान का जयाजा लिया और स्वम गॉव के कई घरों मे जाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी, उन्होने ने कहा की भूपेश सरकार आपके हर आवश्यकता को ध्यान मे रखकर योजना बना रही हैं, इसलिए हितग्राही कार्ड मे उल्लेख हर योजना को पढ़कर उसका लाभ लेना हैं,और अपना पंजीयन कराये ताकि इसकी जानकारी आपको मिलती रहे, जिला समन्यवक श्याम नारायण सोनी राजीव युवा मितान क्लब के गठन पर प्रकाश डाला, और क्लब के उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को निर्देशित कर अभियान मे तेजी लाने पर बल दिया,और कहा की भूपेश सरकार की कथनी और करनी मे कोई अंतर नहीं जो उन्होने जनता से कहा उसे पूरा किया हैं, इस अवसर पर रामपुर विधानसभा समन्वयक बलराम साहू, कोरबा विधानसभा समन्वयक अभय तिवारी, पंकज सोनी,NSUI जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा,आबिद अख्तर, शहज़ाद खान, जितेन्द्र साहू,दिवाकर राजपूत,रमेश दास महंत,विनोद तिवारी, सूर्या स्वर्णकार,आशुतोष वर्मा, सहित क्लब के सदस्यगण काफ़ी संख्या मे उपस्थित थे।

Share this Article
Home
Wtsp Group
Search