29 हजार रुपए का चालान कटा:बुलेट सवार ने लगाया था पटाखे वाला मॉडिफाई साइलेंसर, एल्कोमीटर में शराब पीने की भी पुष्टि

Thevoicesnews
Thevoicesnews
2 Min Read
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.01_42bc2085
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.04_54eddaa3
WhatsApp Image 2025-07-20 at 10.53.03_12ad33f5

रायपुर की ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। शराब पीकर बुलेट चलाने पर 29 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बुलेट में मॉडिफाई साइलेंसर भी लगा हुआ था। इस साइलेंसर से पटाखे की आवाज आती थी।

मामला तेलीबांधा इलाके का है। जहां महावीर नगर में चेकिंग की जा रही थी इसी दौरान अमलीडीह के अजीत महानंद को पुलिस ने साइलेंसर की आवाज के कारण रोका। इस दौरान शराब पीने की भी जांच की गई और एल्कोमीटर में एल्कोहल पाया गया।

पुलिस ने बुलेट मालिक और ड्राइवर दोनों के खिलाफ चालान किया है।
पुलिस ने बुलेट मालिक और ड्राइवर दोनों के खिलाफ चालान किया है।

चेकिंग के दौरान दस्तावेज भी नहीं दिखा पाया

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 सितंबर को तेलीबांधा ट्रैफिक इंचार्ज प्रमोद सिंह महावीर नगर चौक पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में बुलेट चलाते हुए अजीत महानंद वहां पर पहुंचा। पुलिस ने उसे चेकिंग के लिए रोक लिया। जब वाहन चालक से गाड़ी के कागजात और लाइसेंस मांगे गए तो वह कोई डॉक्यूमेंट भी नहीं दिखा पाया।

29 हजार रुपए का भारी भरकम जुर्माना
बिना लायसेंस के वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन चलाना, बिना बीमा के वाहन चलाना और मॉडिफाई साइलेंसर जैसे कई नियमों का उल्लंघन पाया गया। जिसके बाद चालक पर मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 29 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।

शराब के नशे की हालत में मिला

जब पुलिस ने बुलेट चला रहे अजीत को रोककर जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसने शराब भी पी रखी है। इसकी पुष्टि एल्कोमीटर से जांच में हुई। जिसमें एल्कोमीटर से मापने पर 255 mg/100 ml तक मादक द्रव्य का सेवन भी पाया गया। युवक के पास गाड़ी के कागजात समेत किसी भी तरह के कोई दस्तावेज नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने अजीत महानंद समेत बुलेट मालिक पर भी चालान किया।

ट्रैफिक पुलिस को बुलेट में पटाखे जैसा बजने वाला मोडिफाइड साइलेंसर भी इंस्टॉल मिला।
Share this Article
Home
Wtsp Group
Search